
पिकअप की ठोकर से दुकानदार की मौत, गुस्साये लोगों ने रोड को घंटो रखा जाम
दरियापुर (सारण) : शनिवार की सुबह दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर बाजार पर पिकअप के ठोकर से एक दुकानदार का मौत हो गई।गुस्साए लोगों नर रोड पर शव रख घंटो जाम रखा।मृतक दुकानदार सुरेंदर साह बताये जा रहे हैं।जो रोज की तरह सुबह दुकान पर झाड़ू-बहारू कर रहे थे कि पिकअप ने ठोकर मार अनियंत्रित होकर पलटी मार दी।ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।बाद में पुलिस ने लोगो को समझाबुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि शराबबंदी के बावजूद भी ड्राइवर नशापान कर के गाड़ी चलाते है और पुलिसिया कार्रवाई नहीं होती है।जिससे सड़क दुर्घटना बढ़ रही है।
#न्यूज इनपुट -सोनू कुमार सिंह/दरियापुर




Recent Comments