चोरी से बिजली जलाते चार पकड़े गये, एफआईआर दर्ज
तरैया(सारण):
तरैया विधुत उपकेंद्र के कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार ने गुप्तसूचना के आधार पर प्रखंड के विभिन्न गांवो में छापेमारी कर चोरी से टोका फंसाकर एवं पोल से कनेक्शन कर बिजली जलाते चार लोगों को पकड़ा।जिन पर प्राथमिकी दर्ज कर आर्थिक दण्ड लगाया गया हैं।कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि मोलनापुर के बबन कुमार सिंह पर 9331 रुपये एवं मुन्ना सिंह पर 9331रुपये, नारायणपुर के प्रेम पासवान पर 4919 रुपये, तथा परौना के स्वामी नाथ राम पर 9331 रुपये दण्डशुल्क लगया गया है।उक्त लोगो पर चोरी से बिजली जलाने का आरोप है।