
पोषण सेमिनार का हुआ आयोजन, 5 मंत्रों से सुपोषित होगा सिवान
• जिप अध्यक्ष व डीडीसी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
• पदाधिकारियों-कर्मियों व छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी शपथ
• वीडियो के माध्यम से किया गया जागरूक
सिवान : राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत शहर के जिला परिषद सभागार में आईसीडीएस की ओर से पोषण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी सुनिल कुमार, स्थानीय विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, डीपीओ नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुनिल कुमार ने कहा सिवान को सुपोषित बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के पांच मंत्र तैयार किये गये है। 5 मंत्रों से सारण को कुपोषण मुक्त किया जायेगा। इसके लिए आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत नौ विभागों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। उन्होने कहा कि कुपोषण पर लगाम लगाने के लिए पोषण सूत्र बताए गए हैं। जिसमें पहले 1000 दिनों का फर्मूला है, उसे पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुधार की संभावना है। बच्चों को नियमित टीकारण, गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद काउंसलिंग, साफ-सफाई आदि कार्यों बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है। इसके लिए समुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
पदाधिकारियों-जनप्रतिनिधियों व छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी शपथ:
जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों-कर्मियों, जनप्रतिनिधियों व छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई । सभी को भारत के बच्चों, किशोरों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ्य व मजबूत करने एवं राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत घर घर सही पोषण का संदेश पहुंचाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गयी।
पांच मंत्रों के पालन से सुपोषित होगा सिवान:
आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीतू सिंह ने सुपोषण के पांच सूत्रों के बारे में बताते हुए कहा कि शिशु जन्म के एक घंटे के भीतर माँ का पीला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगले 6 माह तक केवल माँ का दूध बच्चे को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखता है। इस दौरान स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की काफी जरूरत होती है। गर्भवती माता, किशोरियाँ एवं बच्चों में अनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भवती महिला को 180 दिन तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खानी चाहिए। साफ-सफाई एवं स्वच्छ भोजन डायरिया से बचाव करता है।
वीडियो माध्यम से किया जागरूक:
कार्यक्रम के दौरान वीडियो के माध्यम से कुपोषण से बचाव पर जानकारी दी गयी तथा पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी ‘थैंक्यू आंगनबाड़ी दीदी’ का डक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गयी। इस दौरान वीडियों के माध्यम से सही- पोषण व साफ-सफाई तथा शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए जागरूक किया गया।
30 सितंबर तक चलेगा पोषण माह:
महिला एंव बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार यह अभियान जिले में एक माह तक चलेगा। 1 सितंबर से इस अभियान की शुरूआत हो चुकी है। 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों- परियोजना कार्यालय, प्रखंड स्तरीय कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
इस अवसर आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीतू सिंह, स्वास्थ्य भारत उत्प्रेरक अमीत कुमार, जिला परिषद के सभी सदस्य,स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, केयर इंडिया के पदाधिकारी, जीविका के पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




Recent Comments