
तरैया प्रखंड के सभी पंचायतों में लगा पीओएस मशीन जागरूकता शिविर
तरैया (सारण)
प्रखंड के सभी पंचायतों में गुरुवार को जनवितरण राशन उपभोक्ता जागरूकता के उद्देश्य से चंचलिया पंचायत के मध्य विद्यालय भलुआ शंकरडीह में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो पंचायत उपभोक्ताओं को अगले माह से जन वितरण प्रणाली के दुकान में लगने वाले पीओएस मशीन के बारे में राशन उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं का आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं है या जिनके पास आधार कार्ड नही बना है वे जल्द से जल्द आधार कार्ड बनावकर राशनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाये।दिसम्बर माह से सरकार के निर्देश पर पीओएस मशीन के द्वारा ही राशन वितरण किया जाना है।तथा जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड अभी तक लिंक नहीं हुआ है उनको जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड लिंक करने के लिए जागरूक किया गया।इस मौके पर डीलर देवनरायन सिंह, बीरेंद्र राम,मनराज राय, धनेश्वर चौबे व उमाशंकर प्रसाद यादव सहित सैकड़ो उपभोक्ता जिसमे प्रभा देवी,हरेराम सिंह, विकास कुमार व धर्मेन्द्र महतो शामिल थे।




Recent Comments