तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के खराटी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। इस संबंध में उक्त गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए संजय कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, एवं चंद्रावती देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि यह लोग अपने चारदीवारी में प्लास्टर का कार्य करा रहे थे। चारदीवारी के बगल में स्थित इनके सब्जी के खेतो में लगे फसलों को पैरों से दाब पर बर्बाद किया जा रहा था। इसी बात को पूछने पर यह सभी लोग एकमत होकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के क्रम में बचाने आये इनके भाई व मां को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस दौरान चारदीवारी के बगल में स्थित दुकान में उक्त सभी लोग तोड़फोड़ करने लगे एवं दुकान को लूटपाट करते हुए गले से 52 सौ रुपये निकाल लिये। वही इस दौरान देसी कट्टा लगाते हुए वे लोग धमकी दिये कि कोई बीच में आयेगा तो जान से मार देंगे। मारपीट में सभी जख्मी व्यक्तियों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- छात्रों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन
- तरैया बना डायमंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन, फाइनल में ढोलाही को दी शिकस्त
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रलोभनों से नहीं बिकेंगे शिक्षक, पिता केदारनाथ पांडेय के विकास कार्यों पर भरोसा: ई. आनंद पुष्कर
- मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- दरियापुर: नारी शक्ति जीविका समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्ययोजना पर चर्चा
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
Recent Comments