चोरी गयी राम लक्ष्मण की मूर्ति रेलवे ट्रैक से बरामद

ロ बोरी में बाँधकर रेलवे ट्रैक पर फेक दी गयी थी मूर्ति

रसूलपुर /एकमा(सारण)-बुधवार कों स्थानीय थाना क्षेत्र के चड़वाँ गाँव के ठाकुर बाड़ी स्थित राम जानकी मंदिर से दो दिनों पूर्व चोरी गयी राम व लक्ष्मण की मूर्तियाँ पुलिस ने बरामद कर लिया।पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर चड़वाँ गाँव स्थित रेलवे ट्रैक से बोरी में बंद दोनों मूर्तियाँ बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चड़वाँ गाँव के लोग बुधवार को अहले सुबह शौच के लिए निकले थे तभी बोरे में बंधी मूर्ति पर चड़वाँ गाँव निवासी जगलाल प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार प्रसाद की नजर पड़ी और उसने पैर से बोरी पर चोट मारा तो खन से आई आवाज पर उसने बोरी को खोलकर देखा तो उसमें रामजानकी मंदिर से चोरी गयी राम व लक्ष्मण की मूर्तियों को पहचान लिया कारण था मंदिर के सटे हीं उसका गर होना।देखते हीं देखते जंगल में लगी आग की तरह मूर्तियाँ मिलने की खबर फैल गयी तब जाकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना रसूलपुर थाना पुलिस को दिया और पुलिस ने मौके पर पहुँच चोरी गयी दोनों मूर्तियों को अपने कब्जे में कर लिया।