दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-स्वच्छता अभियान पर पश्चिमी चम्पारण विकास मंच का एक बड़ा पहल अनुमण्डल परिसर की सफाई की गयीपश्चिमी चम्पारण विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय की अध्यक्षता में आज बगहा अनुमण्डल परिसर का किया गया सफाई। बताते चले पिछले कुछ हफ्ते से यहां तक की इसी माह 08-03-2019 को नगरपरिषद के उप-सभापति से मंच के अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने किया था एक खास मुलाकात जिसमे उन्हें नगर की समस्याओ से अवगत कराया गया था ताकि बरसात शुरु होने से पहले नालियों की सफाई और मरम्मत की जा सके लेकिन अभी तक पहल नहीं हो पाया है इसके अलावा पश्चिमी चम्पारण विकास मंच के द्वारा बगहा नगरपालिका से बार बार सम्पर्क के बावजूद नगर के सफाई में कोताही होने पर और अनुमण्डल कार्यालय की नियमित और ससमय सफाई नहीं होने की वजह से मंच द्वारा उठाया गया यह कदम जिसमे मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय प्रखण्ड अध्यक्ष मेवा साह तथा विश्वजीत कुमार के साथ मंच के अन्य साथियों ने किया बगहा अनुमण्डल की सफाई और इस दौरान फोन पर किया गया बगहा दो प्रखण्ड के स्वच्छा कर्मी ताकि सफाई कार्य नित्यप्रति और समयानुसार होता रहे जहां नगर की लगभग जनता का रोजाना आना जाना होता है इस कार्यालय में।