मुर्ति विसर्जन करने के दौरान ट्रेक्टर का डाला पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल
अमनौर (सारण) :स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के पास मुर्ति विसर्जन करने के दौरान ट्रेक्टर का डाला पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. घायलों में छपरा के विजय प्रसाद का पुत्र गोलु कुमार, अमनौर हरनारायण गांव निवासी उमेश ठाकुर का पुत्र मनीष कुमार तथा अशिष कुमार पान महम्मद का पुत्र महम्मद अली सहित अन्य लोग शामिल हैं. घटना मंगलवार की रात दस बजे की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है अमनौर बाजार स्थित मुस्कान पुजा कमिटी द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन की प्रक्रिया अति उत्साहित हो कर रहे थे. विसर्जन जूलुस जैसे ही अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पहुँची वहीं जूलुस में शामिल ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गई और उसका डाला पलट गया. जिसमें कुछ बच्चे दब गये तथा कुछ को गंभीर चोटें आई. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. घायल बच्चे चिख पुकार मचाने लगे. स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. वहीं कई को निजी अस्पताल में ले गए. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते गोलू कुमार तथा मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.




Recent Comments