Θ बेतिया – नरकटियागंज:– पोखरा चौक रामजानकी मन्दिर में आगामी होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का पोस्टर जारी किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज ने पोखरा चौक रामजानकी मन्दिर में आगामी होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का पोस्टर जारी किया गया। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के मध्य नजर युवा मतदाताओं के बीच मतदाता जागरण अभियान अभाविप चलाएगी। नए मतदाता जो पहली बार मतदान करेंगे उससे मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी।परिषद द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर युवाओं को गोलबंद कर मतदान केंद्र पर उसे सक्रिय करेगी ताकि हर एक मतदाता से संपर्क कर उसे मतदान करने में सहयोग कर सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष साजन सिंह ने कहा कि समाज का सबसे जागरूक छात्र एवं युवा है। जो जाति धर्म से उठकर देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ता है। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है। चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें इसके लिए परिषद 100 फीसदी मतदान का लक्ष्य लेकर इस अभियान में भाग ले रही है।नगर सह मंत्री अभिनव राज एवम सूरज कुमार ने कहा कि देश में स्थिर, मजबूत एवं पारदर्शी सरकार बनाने के लिए युवाओं का मतदान में हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी। इस अभियान के माध्यम से देश में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबध तेज़ आर्थिक विकाश, युवा एवं किसान के प्रति संवेदनसील सरकार के गठन के लिये मतदाता के बीच जायेगी।

नगर एस०एफ०डी प्रमुख ने कहा कि इस मतदाता जागरण अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद बूथ स्तर पे अपने कार्यकर्ताओं को लगाएगी ताकि बूथ पर किसी मतदाता को परेशानी न हो साथ ही नुक्कड़ सभा एवं संपर्क अभियान चलाकर युवाओं एवं छात्रों को वोट का महत्व समझ आएगी। परिसद के नगर कार्यकरणी सदस्य उदय पांडे एवम प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सुजीत मिश्रा ने कहा कि चुनाव में मतदाता के पास नोटा का भी विकल्प है लेकिन लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक मतदाता को अपना मत स्वच्छ एवं योग्य प्रत्याशी ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।इस अवसर पे नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार,नगर मंत्री कृष्ण मुरारी,उपेंद्र तिवारी,प्रशांत मौर्य,दीपू कुमार ,सुल्तान राजा,मोहित चौरसिया, कॉलेज मंत्रीमनीष मिश्रा, उदय पांडे ,आशीष गुप्ताआदि थे॥
भवदीय
Abvp nke




Recent Comments