सुगम शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन सम्मपन्न
———————————
बिदुपुर(वैशाली) : शांति जूनियर स्कूल कुतुबपुर नये भवन में सरस्वती पूजा के बाद सुगम शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन सम्मपन्न हुआ। सुगम शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन जनता दल यू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेस सचिव श्री अनिल कुमार चौरसिया के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व बिससूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुमारी , शांति जूनियर स्कूल के प्राचार्य ज्योत्सना कुमारी , ज्योति कुमारी , सुगम शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय के संगीत निर्देशक ज़ैद सुगम भी सम्मलित रहे ।
उद्घाटन सम्मपन्न के बाद मां सरस्वती वंदना के श्लोक या कुन्तेन्दु तू शार हार धवला,या शुभ्र वस्तावृता से प्रारंभ हुआ। मुख्य स्वर ज्योतसना कुमारी, ज्योती कुमारी एवं ज़ैद सुगम का था। शांती जुनियर स्कूल कि छात्राओं आकांक्षा, आस्था, पी्रयांसी, एवं आकृति द्वारा प्रस्तुत किया गया। नृत्य निर्देशन विशाल सर ने किया।
इस कार्य क्रम में अभिभावक एवं ग्रामीण गनमान्य व्यक्ती उपस्थित थे। और कार्य क्रम कि सराहना की। अंत में उद्घाटन कर्ता श्री चौरसिया ने कहा कि ईस क्षेत्र में इस प्रकार के विद्यालय की कमी थी जिसकी पूर्ति संगीत महाविद्यालय के संगीत निर्देशक ज़ैद सुगम भली भांति शिक्षीत कर इस कमी की पूर्ति करलेंगे ये मुझे पूर्ण विश्वास है ।




Recent Comments