चालक को आई झपकी,बोलेरो दीवार से टकराई,दो घायल
तरैया(सारण):21.08.2018।
थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गाँव मे एसएच 73 मुख्य सड़क पर एक बोलेरो घर की चहारदीवारी से टकरा गयी।जिसमे चालक सहित दो लोग घायल हो गये है।घायल मधुबनी जिला के कन्हौली गाँव निवासी शत्रुध्न महतो एवं लालू कुमार है।ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो सिवान की तरफ से आ रही थी जो तरैया की तरफ जा रही थी।कि अचानक चालक को झपकी आ गयी जिससे बोलेरो एक घर के चहारदिवारी से टकरा गयी जिसमे सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गये।घायलो का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।घायल के परिजनों ने बताया कि वे लोग सिवान से अपने घर मधुबनी आ रहे थे।तभी यह घटना घटित हो गयी।
चालक को आयी झपकी,बोलेरो दीवार से टकराई,दो घायल




Recent Comments