ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत


छपरा। वुधवार को दाउदपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति व टेकनिवास गाँव निवासी मैनुदीन मिया (44) वर्ष की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।बताया गया है कि बाइक सवार व्यक्ति संबंधी के यहां जनताबजार गया हुआ था और वुधवार की सुबह बाइक से अपने घर लौट रहा था कि दाउदपुर प के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर जख्मी हो गया।घायल को लोगों ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया।जहा पर गंभीर स्थिति में रेफर किया जा रहा था कि अस्पताल परिसर के पास ही दम तोड़ दिया।