पचरौर में खुला भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्र,पूर्व प्रमुख ने किया उद्घाटन
तरैया (सारण)21.08.181
पचड़ौर बाजार स्थित हीरा मार्केट में भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्र खुला है।जिसका उद्घाटन मंगलवार पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने फीता काट कर किया।केंद्र के संचालक कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 50% से 70% तक कम रेट में विभिन्न प्रकार की दवाओं आम जनता एवं गरीब लोगों के बीच मुहैया कराया जायेगा। भारत सरकार द्वारा उक्त परियोजना का शुरुआत किया गया है जिससे की जेनेरिक दवा सभी को कम मूल्य में उपलब्ध हो सके।इस परियोजना केंद्र का लाभ 20 प्रखण्ड के लोग ले सकते है। उक्त मौके पर जदयू प्रदेश कमिटी सचिव राकेश सिंह मुन्ना,उप प्रमुख जगलाल राय, शेखर सिंह,चंदन सिंह,पवन सिंह,बीडीसी भोला खान,जाकिर हुसैन,छट्ठू राय, दूधनाथ साह,मुन्ना राम,पूर्व जिला पार्षद डॉ. अब्दुलाह खान व अन्य उपस्थित थे।