मढ़ौरा

नपं के बोर्ड की बैठक,एलईडी लाइट लगाने और मरम्मती के लिए सरकार से स्वीकृत एजेंसी को दी सहमति

मढ़ौरा (सारण) :
नगर पंचायत में निर्वाचित वार्ड पार्षदो की बैठक मुख्य पार्षद ललन राय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से बरसात को लेकर वार्ड में जलजमाव व अन्य समस्याओं को सूना गया। वही बैठक में नगर क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने अौर मरम्मती के लिये नगर विकास बिभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी को अपनी सहमति दी गई। नगर क्षेत्र मे एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने अौर मरम्मती का कार्य अब बिहार सरकार अौर नगर विकास बिभाग द्वारा चयनित ऐजेंसी करेगी। मिली जानकारी के अनुसार निकायों मे एन्युटी माॅडल पर एलईडी लाइट लगाने अौर रखरखाव के लिये एनर्जी एफीसियन्सी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल ) के साथ सर्विस लेबल करार किया है। ईईएसएल नगर क्षेत्र का सर्वे करेगी इसके बाद पहले चरण में पारंपरिक स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइट में बदलेगी। दुसरे चरण में पहले से मौजूद पोल वाले क्षेत्र मे एलईडी लाइट लगाने का काम करेगी। तीसरे चरण में वे क्षेत्र जहा पहले से पोल नहीं है वहां पोल सहीत एलईडी लाइट लगाना है। एलईडी लाइट लगाना अौर उसकी मरम्मती का काम भी इसी ऐजेंसी के ही जिम्मे होगा।

#

मुख्य पार्षद ने कहा
इससे नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य की गति मे तेजी आयेगी। लाइट के खराब या नही जलने की स्थति में उसकी मरम्मति का काम भी जल्दी पुरा होगा जिससे नगर के लोगों को सुविधा मिलेगी । –
ललन राय मुख्य पार्षद नपं मढ़ौरा

#साभार : संजीव कुमार /दैनिक भाष्कर , मढ़ौरा ।