पश्चिम चम्पारण :- न्यायालय और समाज से इंसाफ (न्याय) मांगती पीडिता और पांच साल की बच्ची 
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :-यह दास्ता उस समाज की है जिसका अपना संघ है ये समाज अपने आप मे एक मिसाल कायम किया हुआ है इस समाज की देखरेख समाज से चुने गए गुमस्ता करते है लेकिन इसी समाज की एक पीड़िता पाँच से छह वर्षो से दर दर ठोकर खा रही है न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है न्याय के लिए यहाँ वहाँ भटक रही है लेकिन इस समाज से न्याय नही मिलने पर वो न्यायालय की दरवाजा खटखटायी लेकिन न्यायालय के द्वारा उसे तारीख पर तारीख दिया जा रहा है 
मामला गौनाहा प्रखंड धमौरा पंचायत सहोदरा थाना क्षेत्र के एकवा गांव की है जहाँ नाबालिक लडकी को शादी-ब्याह का झांसा देकर गांव के पूर्व गुमस्ता शुलन महतो का पुत्र ब्रह्मा महतो ने दुष्कर्म किया कुछ दिन बाद पीड़िता माँ बन गई तो शादी से इंकार कर दिया 
पीड़िता का कहना है कि मै गरीब परिवार से हूँ गुमस्ता का लड़का मुझे घर के कामकाज करने के लिए बुलाकर ले जाता था और घर पर अकेले होने के कारण दुष्कर्म करने के लिए जोर जबरदस्ती करता था विरोध करने पर बोलता था कि मै तुमसे शादी करूंगा और तुझे दुल्हन बना के इसी घर मे रखूँगा सो उसके झांसे मे आकर उसके साथ नाजायज संबंध बनाने लगी। 
कुछ दिनो के बाद मेरे पेट मे उसका बच्चा पलने लगा तो वह शादी करने से इंकार कर दिया पीड़िता अपनी आपबीती परिवार वाले से बताई फिर परिवार वाले और समाज के लोग के द्वारा सभा करा कर अपनी आपबीती सुनाई तो सभा मे शामिल लोग पुर्व गुमस्ता के बेटे ब्रह्मा महतो को दोशी करार देते हुए लड़की को पुर्व गुमस्ता के घर रखवा दिया गया। लड़की के पिता का कहना है कि करीब एक साल बिताने के बाद लड़के वाले के द्वारा दहेज मे मोटरसाइकिल की मांग की गई तो लड़की के पिता के द्वारा जमीन बेच कर मोटरसाइकिल दे दिया गया लड़की के द्वारा बोला गया कि ससुराल वाले को मोटरसाइकिल मिलने के बाद मेरे पति बाहर चले गए और उनके जाने के बाद मुझे खाना खाने के लिये नही दिया जाता था तो मेरे पिता दोनो समय खाने के लिये कुछ दे जाते थे इसी क्रम मे पीडिता माँ बन गई तो पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया गया तो वो अपनी दुधमुँही बच्ची के साथ अपनी पिता के पास आ गयी अगले दिन फिर गांव के लोगो के द्वारा पीड़िता को पुर्व गुमस्ता के घर रखवा दिया गया फिर पुर्व गुमस्ता के घर दुसरे बेटे की शादी के दिन पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया गया बाध्य हो कर पीड़िता न्यायालय के पास गई लेकिन इतने ज्यादा गरीब लड़की को न्याय कहा से मिलता पीड़िता चार सालो से न्यायालय का दरवाजा खटखटा रही है .
पंचायत के मुखिया रामबिहारी महतो का कहना है कि :-पीडिता के साथ बहुत बड़ा अत्याचार हुआ है 
लडका ब्रह्मा महतो का कहना है कि :-मेरा उस लड़की के साथ कोई शारीरिक संबंध नही है लडकी के द्वारा मेरे उपर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है ना ही मै उसका पति हुँ और ना ही वो मेरी बेटी है