चन्दन,रोड़ी व फूल से खेले होली ये हमारी सनातन परंपरा है-अजय सिंह
मैरवा/सिवान
प्रखण्ड मुख्यालय के हरिराम राम कालेज मैरवा के परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहनी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि हिंदुओं से हिंदुस्तान की पहचान है ।उन्होंने कहा कि हमारे संस्कृति का याद दिलाता है होली ।श्री सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हमलोग चंदन,व् फूल से होली मनाये ये हमारी सनातन परंपरा है ।

भाजपा नेता विनोद तिवारी ने कहा कि जो सनातनी है वही हिन्दू है ।जदयू के अतिपिछड़ा के नेता मोहन राजभर ने कहा कि होली समता मुलक समाज का संदेश देता है ।
होली के परंपरागत गीत से स्रोता झूम उठे ।कलाकर गुड्डु गुलशन ,के टीम ने होली के संगीत से लोंगों का मन मोह लिया ।इस मौके पर महंथ अवध किशोर दास ,जटाशंकर सिंह ,राज कुमार जी ,मनोज जी ,महाराजा सिंह पी एन सिंह ,डा पुनीत सिंह ,सुभाष सिंह,विवेक सिंह, सहित सैकड़ो संख्या में लोग उपस्थित थे ।
।




Recent Comments