जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में छात्र संघ की चुनाव की सभी तैयारियां पूरी

परसा/सारण
जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में छात्र संघ की चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर लिया गया है।कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच 6 पदों के लिए 19 उम्मीदवारों की भाग्य की फैसला सोमवार को होगा।महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में 35 सौ छात्र छात्रा मतदाता बैलेट पेपर पर अपनी मतदान कर 6 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला करेगा।महाविद्यालय परिसर में होने वाले छात्र चुनाव को शांति पूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर चीफ इलेक्शन अधिकारी प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा स प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने कई निर्देश जारी किया है।छात्र छात्राओं को मतदान करने के लिए अपना नामांकन रसीद कॉलेज का परिचय पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य कर दिया गया है।तीनो कागजात साथ नहीं लाने पर मतदाता अपना मताधिकार करने से वंचित रहना पड़ेगा।वही महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उम्मीदवार या मतदाता द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता हगामा बरदात करने या आदर्श अचार संहिता उलघंन करने पर प्रशासनिक करवाई किए जाने का निर्देश जरी किया गया है।प्रचार्य ने छात्र छात्राओं एवं अभिभावक से शांति पूर्ण मतदान करने का आग्रह किया।
जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में छात्र संघ की चुनाव की सभी तैयारियां पूरी




Recent Comments