दो दिवसीय बर्ह्मधाम संम्महारो पुष्पांजलि के साथ सम्पन्न
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ- बीकानेर
बालोतरा 2 मई। प्रदेश के दूसरे बड़े ब्रह्मा मंदिर बर्ह्म सावित्री सिद्ध पीठ, ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में तीर्थ संस्थापक बाल बर्ह्मचारी, बर्ह्मऋषि संत श्री खेताराम महाराज की 33 वीं पुण्यतिथि व ब्रह्माजी मंदिर प्रतिष्ठा दिवस का दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम सोमवार को धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। 
श्री ब्रह्माजी मंदिर व राजपुरोहित विकास न्यास के तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, उन्होंने बर्ह्मसावित्री सिद्धपीठ बर्ह्मधाम तीर्थ आसोतरा गादीपति संत श्री तुलछाराम जी महाराज की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। 
दोपहर में हजारों महात्माओं व श्रद्धालुओं ने संत श्री खेताराम जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने भी कल बर्ह्मधाम तीर्थ पहुच कर दर्शन-पूजन कर तीर्थ गादीपति से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिन भगवान ब्रह्माजी व संत श्री खेताराम महाराज की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक पूजन कर फूलों, वस्त्रों व गहनों से शृंगार किया गया। विभिन्न फूलों से आकर्षक मण्डली की गई।
कार्यक्रम में दिन चढऩे के साथ हजारों श्रद्धालुओं से तीर्थ परिसर खचाखच भर गया, कतार में बारी आने पर ब्रह्माजी मंदिर, शिवधूणा व बैकुण्ठ धाम के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाई। भक्तों ने भगवान ब्रह्माजी, संत खेताराम जी महाराज के जयकारे लगाए पूरा माहौल खेतस्वर मय हो रखा था ।
 श्रद्धालु पुष्पांजलि कार्यक्रम में बैकुण्ठ धाम के सामने लगाए विशाल पण्डाल में बर्ह्मधाम तीर्थ गादीपति संत श्री तुलसाराम जी महाराज के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में वेदांताचार्य ध्यानाराम जी महाराज, महामण्डलेश्वर निर्मलदास जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष साधु समाज, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय मंत्री व कनाना महंत परशुरामगिरी जी, बालकानंद जी महाराज गादेसरा, चेतनानंद जी महाराज डण्डाली, परेरू महंत ओंकार भारती जी, उमरलाई महंत रामानंद सरस्वती जी, रामस्वरूपदास जी महाराज, शोभारामजी महाराज प, मृत्युजंयपुरी जी महाराज समदड़ी सहित हजारों की संख्या में भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।