घोड़ासहन :-जानलेवा बन गयी है पक्की सड़क 

✍ घोड़ासहन से आकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट– घोड़ासहन श्रीपुर मुख्यपथ पथ पर लगभग छह माह से समुचित नाली नही होने के कारण नाले का पानी गिराया जा रहा है , जिसके कारण सड़क की स्तिथि काफी जर्जर हो चुकी है ।
मानो तो सड़क एक छोटा सा तालाब का ही रूप ले लिया है,यह सड़क एक ओर घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय को तो दूसरी तरफ अनेक छोटे -बड़े गाँव को जोड़ती हैं।
सबसे ज्यादा तो परेशानी तो उन स्कूली छात्र और छात्राओ को होती है जो रोज इस जानलेवा सड़क से होकर पढ़ने के लिए जाते है ,इतना ही नही इस जर्जर सड़क पर गिरकर कितने लोगो का हाथ – पैर भी टूट चुका है और लोगो का गिरना तो आम बात है।
यह समस्या कोई ग्रामीण क्षेत्र का नही है बल्कि घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर का है ,इतना ही नही इस सड़क से होकर प्रशासनिक पदाधिकारी और नेतागण रोज गुजरते है , मुखिया जिनके ऊपर पंचायत के सर्वांगीण विकास की जिमेवारी है लेकिन कोई भीे इसकी सुधि नही ले रहे है।