बेतिया – बगहा:–टिकट मिलेने के आश्वासन पर सुषमा सिंह पहुचीं विंध्याचल ,माता के दरबार मे लगाई जयकारे

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च बिहार:–
बगहा:- 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है।राजनीतिक चर्चाएं हर चौक -चौराहे पर हो रही है।नेता भी अपनी -अपनी टिकट के जुगाड़ में लगे हुए है।ऐसे में समूचे भारत को गुलामी से आजादी का राह दिखाने वाला बापू की कर्म भूमि,वाल्मीकि की तपोस्थली चम्पारण का वाल्मीकिनगर विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं की शुभचिंन्तक, समाजसेवी ,दबे -कुचलों की आवाज ,स्वच्छ विचारधारा की सोच रखने वाली दुर्गावाहिनी सह भाजपा नगर मंडल अध्यक्षा बगहा निवासी सुषमा सिंह भी इस रेस में शामिल होने के लिए अगली पंक्ति में है।सुषमा के करीबियों की माने तो बिधानसभा वाल्मीकिनगर से भाजपा के वरिष्ट नेताओं द्वारा सुषमा सिंह को टिकट मिलने का आश्वासन मिल चुका है।आश्वासन मिलने पर सुषमा अपने करीबियों सहित सोमवार को विंध्याचल माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाने विंध्याचल रवाना हो गयी।मंगलवार अलसुबह माता का दर्शन कर उनके दरबार मे नारियल और चुनरी भेंट किया।ततपश्चात वहाँ से बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल पर बसने वाला बनारस नगरी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।मिली जानकारी के अनुसार सुषमा के साथ प्रिंस पाठक, बबलू गुप्ता, आनन्द सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद है।




Recent Comments