राजस्थान जैन युवा महासभा ने पूनम अंकुर छाबडा के आन्दोलन को दिया समर्थन
आज़ाद नेब
जयपुर 7 जून। राजस्थान जैन युवा महासभा की एक बैठक में पवन जैन, प्रदीप जैन और समाज के गणमान्य लोगों ने संपूर्ण शराब बंदी के लिए 9 जून 2017 से अनशन कर रही जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा के नेक जज्बात की प्रशंसा करते हुए संपूर्ण मानव जाति हितार्थ आन्दोलन को पूर्ण समर्थन को घोषणा की ।
प्रदीप जैन ने बताया कि लगातार शराब बंदी के लिए निसवार्थ आंदोलनरत बहन पूनम अंकुर छाबडा सरकार की बार बार वादा खिलाफी के खिलाफ 9 जून 17 से आमरण अनशन करने जा रही हे और सरकार मूक बनी बेठी है, समाज हितार्थ इस आन्दोलन को जैन महासभा पूर्ण समर्थन देती हैं और समाज के लोग आन्दोलन में शरीक होंगे ।




Recent Comments