
शहरी समृद्धि उत्सव लगाकर लोगों को किया गया जागरूक
लालगंज (वैशाली) : नगर पंचायत परिसर में गुरुवार को शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान आईसीडीएस,चिकित्सा विभाग,शिक्षा विभाग,बैंक,एएलएफ के कार्यकारी समिति,नगर मिशन प्रबंधन आदि विभाग ने भाग लिया। इस पूर्व शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक मो अलाउद्दीन के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर शहर में जागरूकता फैलाई। वही आसीडीएस की ओर से पर्यवेक्षिका लवली कुमारी और पावन आरती के नेतृत्व में सेविका सुधा कुमारी,सुभद्रा कुमारी समेत दर्जनों सेविका- सहायिकाओं ने गोद भराई और अन्नप्राशन के साथ साथ सरकार द्वाऱा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजीविका के तहत सभी महिलाएं समूह बनाकर सरकार की योजना का लाभ ले सकती है। सरकार शहर के समृद्धि के लिए कई सारी योजनाओं के साथ साथ ऋण देने की भी व्यवस्था कर चुकी है। वहीं नगर अध्यक्ष नवीन कुमार ने जनधन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन,जीवन ज्योति योजना,न्यूट्रीशन मिशन,उज्ज्वला योजना के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष अजय ठाकुर,वार्ड पार्षद हृदय कुमार,मो शमशाद,मो नसरुल्लाह,पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद पंजियार,सामाजिक कार्यकर्ता मो नन्हें खान,रामकुमार समेत सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए। उत्सव के दौरान 138 फुटपाथ विक्रेताओं का कमेटी बनाया गया। जिन्हें परिचय पत्र के साथ साथ उचित स्थान भी मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इतना हीं नहीं 54 महिलाओं का समूह भी बनाया गया। जिसके बाद इन महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उत्सव में शामिल हुए——-
इस दौरान नगर उपाध्यक्ष अजय ठाकुर,वार्ड पार्षद हृदय साह,मो शमशाद,मुरारी कुमार सिंह,मो नसरुल्लाह,पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद पंजियार,सामाजिक कार्यकर्ता मो नन्हें खान,रामकुमार साह,सुजीत कुमार यादव,वार्ड निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह,विकास् कुमार,गीता प्रकाश,अजय शर्मा समेत सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए।




Recent Comments