
ग्राम कचहरी के विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच संघ ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन
तरैया।(20.09.2019) :ग्राम कचहरी के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखण्ड सरपंच संघ ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौपी है।जिसमे संघ ने बीडीओ के साथ बैठक कर अपनी समस्याओं को रखने का आग्रह किया है।जिसके आलोक में बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखण्ड के सरपंचों के साथ आगामी 27 सितम्बर को बैठक की तिथि निर्धारित किया है।सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह ने बताया कि ग्राम कचहरी भवन,उपस्कर सहित अन्य समस्याओं को सभी पंचायत के सरपंच बीडीओ को अपनी समस्याओं से अवगत करायेंगे।उक्त मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, शत्रुध्न सिंह,प्रेमचंद शर्मा,सरपंच ललन राम,सरपंच संघ के संरक्षक सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments