
ग्रामीण कबड्डी लीग प्रतियोगिता-2019 का विजेता बना छपरा कबड्डी क्लबछपरा : सारण जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान मे दो दिवसीय ग्रामीण कबड्डी लीग प्रतियोगिता 2019 का आयोजन अवतारनगर थानाक्षेत्र के नरांव उच्च विद्यालय के प्रांगन मे संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता मे फाईनल मुकाबला बजरंग कबड्डी कल्ब नयागांव व छपरा के बीच हुआ जिसमे छपरा कबड्डी कल्लब ने नयागांव को 30-24 से सिकस्त देकर खिताब अपने सर जीत का सेहरा बांधा।विजेता टीम को सारण विधानसभा के विधानपार्षद ई.सच्चीदानंद राय ने कप प्राद किया।बेस्ट रेडर का पुरस्कार छपरा के दीपक कुमार मिश्र को दिया गया।उन्होने उप विजेता टीम को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि मै भी पढाई के सांथ खेल मे भी रूची लेता था।कबड्डी हमारा प्रिय खेल था मै कई टीम का कप्तान रहा हूॅ और आप सभी विजेता व अन्य टीमो को बधाई देता हूॅ कि आप सारण का नाम रौशन करते रहें और जब हमारी जरूरत परे हमे याद करे। सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव ने कहा कि पटना के पाटलीपुत्रा स्टेडियम मे अगले महिने आठाईस तारिख से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होना है जिसमे सारण से 10 खिलाड़ी का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। पुरस्कार वितरण के समय सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव सुरेश कुमार सिह,जनता दल युनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, भूमी विकास बैंक के डायरेक्टर अजीत सिंह,सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक देवकुमार सिह व सभापति बैठा,स्थानीय मुखिया रामपूजन सिंह,स्थानीय सरपंच ओम कृष्ण सिंह उर्फ ठाकुर साहेब
राजेश सिंह, हेमंत सिंह, संतोष सिंह आदि सैकडो गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments