राज्य सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता मे भाग लेने 15 सदस्यीय दल मशरक से आरा के लिए रवाना

✍️हरि किशोर सिंह/मशरक(सारण) आरा के रमना मैदान में 21 से 23 सितम्बर तक आयोजित 5 वी बिहार राज्य सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 15 सदस्यीय दल रवाना हुई । मशरक के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर से टीम को विद्यालय प्रधानध्यापक अरुण कुमार बरनवाल, जिला संघ के संरक्षक मुखिया अजीत कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस मौके पर सारण जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह , डॉ मनोज कुमार सिंह, महेश पोद्दार , राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , जयप्रकाश तिवारी सहित अन्य थे। प्रतियोगिता में सारण के अभिषेक कुमार सिंह तकनीकी पदाधिकारी , राहुल कुमार टीम मैनेजर है वही राजा कुमार सिंह को टीम कैप्टेन की जवाबदेही दी गई है । सारण टीम में राजा कुमार सिंह, आदित्य कुमार , ऋषिराज शर्मा, रवि कुमार सिंह , अंकित कुमार सिंह , डब्लू कुमार, प्रशांत कुमार, गणेश कुमार ,शिवम कुमार( सभी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, अभिजीत कुमार , सुजीत कुमार, आदित्य कुमार, अनीश कुमार – संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा बनियापुर शामिल है ।