गोपालगंज :145 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
राज श्रीवास्तव
उचकागांव ( गोपालगंज ) :—– स्थानीय थाने की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जिस समय एक गुप्त सूचना के आधार पर मीरगंज समउर मुख्य पथ पर वाहन जांच के दौरान जमुनहा बाजार की ओर से आ रही एक बाइक को फुलवरिया थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने सशस्त्र बल के जवानों के साथ बाइक सवार को रोका। बाइक पर सवार दोनों धंधेबाजों ने बाइक पर रखे बैग को छोड़ भागने लगे मौजूद सशस्त्र बल के जवान दौड़ाकर दोनों धंधेबाजों को पकड़ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बाइक पर रखे बैग को खोलकर देखा गया तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के बाइक को जप्त कर लिया और थाना परिसर में लाया। जहां पुलिस ने बैग से 145 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों से काफी सख्ती के साथ पूछताछ की दोनों धंधेबाजों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कई अहम सुराग भी दिए। जिसके निशानदेही पर पुलिस कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। दोनों धंधेबाज उत्तर प्रदेश से शराब लेकर छपरा जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नववर्ष में शराब खपाने के लिए ले जा रहे थे। दोनों धंधेबाज छपरा नगर थाना क्षेत्र के मौना छापर गांव के संजय पटेल और सचिन कुमार बताए जाते हैं। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।




Recent Comments