दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक अहम कार्यकारिणी की बैठक की । बैठक पूर्व सांसद स्व०डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल स्मृति सभागार में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, बेतिया जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे, भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न रक्सौल जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह उपस्थित थे। सांसद लोकसभा की बैठक में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के फरवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन पटना में होने वाला है।बूथ संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लेना है। साथ ही जानकारी दिए कि जनवरी माह में राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी का महा सम्मेलन होने वाला है। कार्यकर्ताओं को उन्होंने बताया कि आपके कार्य के प्रदेश संगठन में धन्यवाद दिया। उन्होंने अजेय भारत अटल भाजपा का नारा दिया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी सह सांसद मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, लोकसभा पालक प्रदीप सरार्फ, उपाध्यक्ष आनंद सिंह, उमाकांत सिंह, गुड्डू झा, मनोज सिंह, पन्नालाल शाह, दीपक श्रीवास्तव, रवि सिंह, रुबी श्रीवास्तव, छठु शर्मा, अनिल वर्मा, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।