गोपालगंज :पंजाब नेशनल बैंक से 11 लाख की लूट
* आपराधियो ने ताबड़तोड़ किया फायरिंग
* सासामुसा बाजार मे दहशत का माहौल
शुभम श्रीवास्तव
गोपलगंज :—— जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार को 6 बाइक सवार अपराधियों ने 11 लाख रुपये लूट लिए और गोपलगंज कि तरफ एनएच-28 के रास्ते बड़े आराम से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर एसपी रविरंजन कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मोटरसाइकिल सवार 6 अज्ञात अपराधियों बैंक में हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. कैश काउंटर और बैंक कर्मियों को हथियार का भय दिखा कर लॉकर में भी रखे रुपये को लेकर फरार हो गए. जमुई में भीषण बैंक डकैती, हथियारबंद अपराधियों दिनदहाड़े लूट लिया जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने बैंक के अंदर कई राउंड फायरिंग भी की. बैंक में लगे कंप्यूटर के साथ तोड़फोड़ भी की गई. घटना स्थल पर जिले की काई थाने की पुलिस के साथ एसपी रविरंजन कुमार पहुंचे हुए हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जब बैंक में फायरिंग की घटना सामने आई तो अलार्म बजा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.घटना के बाद से बैंक के पास बड़ी तादाद में भीड़ इकट्ठा हो गई है. पुलिस से बातचीत में जानकारी निकलकर सामने आई कि जिस वक्त यह घटना हुई बैंक में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी.




Recent Comments