गोपालगंज :विष्णु सुगर मिल के रिज़र्व क्षेत्रो के किसानो को क्रय पर्ची नही मिलने से किसानो मे रोष 
#राज श्रीवास्तव 
गोपालगंज:——  
जिले के हरखुआ स्थित विष्णु सुगर मिल के द्वारा उसके रिज़र्व क्षेत्रो के किसानो को क्रय पर्ची नही मिलने से किसानो में भारी रोष है. किसानो का आरोप है की सासामुसा चीनी मिल क्षेत्र के आवंटन व चंपारण क्षेत्र के गन्ना मिलने से मिल प्रबंधन अपने क्षेत्र के गन्ना के क्रय में रूचि नही दिखा रहा है . क्रय पर्ची नही मिलने से किसानो को गन्ना गिराने में भारी समस्या का सामना करना पड रहा है .हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने आरोप लगाया है की किसानो के साथ विष्णु सुगर मिल के रवैय्ये से सभी परेशान है .स्थिति में सुधार होने पर सभी किसान आन्दोलन के लिए मजबूर हो जाएँगे . इससे अगले वर्ष गन्ना उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा . हम पार्टी के एक शिष्ट मंडल पत्र लिखकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व गन्ना मंत्री से करेगी . जिससे किसानो को उनके गन्ना का उचित मार्ग मिल सके .ज्ञात हो की सासामुसा चीनी मिल हादसे के बाद से उस क्षेत्र के सभी किसानो को गन्ना देने की व्यवस्था विष्णु सुगर मिल में कर दी गयी है . पहले से ही चंपारण क्षेत्र का गन्ना व सासामुसा क्षेत्र के गन्ना मिलने के बाद मिल इन्ही गन्नो को क्रय में जुट गया है और स्थानीय किसानो को क्रय पर्ची के लिए रोक लगा दी है .