•चकिया के जाम में फंसी है मरीज की जान, बेसुध है प्रशासन

•हर दिन लगती है लंबी जाम, ओवरब्रिज की है दरकार जिला प्रशासन है मौन.

न्यूज इनपुट तैयब हसन ताज मोतिहारी (पु.च.): चकिया आज यह वाक्या शहर के मुख्य चौराहे की है, जहां हरदिन लोगों को जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन इस जाम से निजात की कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई है।

आज हद तब हो गईं, जब जाम के बीच फसें एक एम्बुलेंस में जीवन और मौत से जूझता मरीज भी चीख उठा की मुझे और इस एम्बुलेंस को जाम से कोई तो निकालो।

जी हाँ उस समय प्रत्यक्षदर्शियों की मानवीय संवेदनायें भी जाम में दम तोड़तीनजर आई। ततपश्चात कुछ लोगों की पहल पर किसी तरह एम्बुलेंस को भीड़ से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों की माने तो इस आये दिन की समस्या का स्थाई हल ओवरब्रिज के निर्माण के बगैर नहीं हो सकता है।