गोपालगंज :बहन को बचाने गए भाई की बिजली करेंट से हुई मौत
#न्यूज़ इनपुट -राज श्रीवास्तव

थावे (गोपालगंज ):
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर पंचायत के गवंदरी गांव में शनिवार के दिन बहन को बचाने गए भाई की बिजली करेंट से हुई मौत। बताया जाता है कि हदीश बैठा का पुत्र रियाजुद्दीन बैठा अपने घर के दरवाजे पर बैठा था । और उसकी बहन ताज़बून नेशा कपड़े धो रही थी। कपड़े धोकर सुखाने के लिए जैसे ही घर के पास स्थित रेंगनी पर कपड़े डाली तो उसे बिजली का झटका लगा।हालांकि रेंगनी का बिजली के पोल के अर्थिंग से संपर्क हो गया था। बहन के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई बचाने गया जिसे बिजली के झटके से मौत हो गई। जैसे तैसे परिजनों ने लकड़ी के सहारे तार को अलग किया और मृतक के बहन ताज़बून नेशा को सदर अस्पताल भेजा गया।जहाँ इलाज चल रहा है। पति की मृत्यु से पत्नी सुबुकतारा खातुन रो-रोकर बेहोश हो रही थी। वही मृतक के चारो बच्चे के रोने से पूरे माहौल गमगीन हो गया था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है जिसमे रूह अफजा 10 वर्ष का है । वही दुसरी तौसीफ 8 वर्ष का है । मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया ने मृतक के अन्तिमसंस्कार के लिए 3000 नगद और अन्य मदद देने की बात कही। मौके पर उपस्थित कामेश्वर सिंह, छबीला शर्मा,धर्मानन्द शर्मा, अवधेश सिंह, पप्पू सिंह, मुमताज आलम और जितेंद्र सिंह आदी लोगो ने परिजनों को सांत्वना दे रहे थे ।
गोपालगंज :बहन को बचाने गए भाई की बिजली करेंट से हुई मौत




Recent Comments