Θ बेतिया – आज राष्ट्रीय आज़ाद मंच नगर इकाई बेतिया द्वारा स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी भगत सिंह जी का 112 वीं जयंती समारोह मनाया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 28 सितंबर 2018 को स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथ नगर बेतिया में राष्ट्रीय आज़ाद मंच नगर इकाई बेतिया में स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी भगत सिंह जी का 112 वीं जयंती समारोह मनाया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के जिला उपाध्यक्ष अनुराग कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के सबसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह भारत देश की महान विभूति हैं.मात्र 23 साल की उम्र में इन्होंने अपने प्राण देशहित में न्योछावर कर.मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा देने वाले शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक सरदार भगत सिंह है।

उनके अनुकरणीय व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समर्पित भाव से देश हित में कार्य करने का आज युवाओ को संकल्प लेना चाहिये.वहीं मिडिया प्रभारी प्रिंस पांडेय ने बताया कि भगत सिंह बचपन से ही अपने आसपास अंग्रेजों को भारतीय पर अत्याचार करते हुए देखते थे.जिससे कम उम्र में ही देश के लिए कुछ कर गुजरने की बात उनके मन में बैठ चुकी थी.उनका मानना था कि देश के नौजवान देश का कायापलट कर सकते हैं इसीलिए उन्होंने सभी नौजवानों को एक नई दिशा दिखाने की कोशिश की.भगत सिंह का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा.यही कारण है कि उनके जीवन से आज भी हम युवा प्रेरणा ग्रहण करते हैं.मौके पर शुभम राय,आदित्य उत्कर्ष,साहिल खान,अमित सिंह,अजय शाह सहित अन्य मौजूद रहे।




Recent Comments