आरोप : आबकारी द्वारा झूठे इल्जाम लगा कर युवक को पकड़े जाने पर लोगों ने आगजनी कर किया रोड जाम

मढ़ौरा(सारण)। शराब बेचने का आरोप लगाकर आबकारी विभाग की पुलिस ने किराना दुकानदार को पकड़ ले जाना चाह रही थी, तभी स्थानीय दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष हल्ला मचाया और देखते ही देखते अफरा तफरी मच गई। लोग पुलिस वाहन पर रोड़े फेंकने लगे तब पकड़े युवक को पुलिस छोड़ भाग गई। मामला मंगलवार देर शाम को मढ़ौरा स्टेशन रोड स्थित मिश्रीलाल महतो के किराना दुकान का बताया जा रहा है, जहां पर उनका पोता रामबाबू महतो का पुत्र अजय महतो दुकान चला रहा था। आबकारी विभाग की पुलिस ने झूठे आरोप लगा पकड़ ले जाना चाहती थी। हालांकि स्थानीय विरोध के बाद आबकारी विभाग की पुलिस युवक को छोड़ कर भाग गई, जहा किराना दुकानदार के घर की महिलाओं को पुलिस ने पिटाई कर दी। जिससे घर की एक गर्भवती महिला को गंभीर चोट बताई जा रही हैं। बाद में लोग आक्रोशित हो कर स्टेशन रोड के अंबेडकर तिमुहानी के पास बेंच,चौकी, लकड़ी व बांस लगाकर रोड जाम कर दिया और आगजनी किया, जमा भीड़ पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। घंटो जाम के बाद नगर के पार्षद एवं अन्य ने पहुंच मामला शांत कराया तब जाकर रोड जाम खत्म हुआ। उक्त संबंध में आबकारी विभाग की ओर से उनका कोई पक्ष या जानकारी नहीं मिल पाया।