डोरीगंज-:
“”””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव से एक 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे पश्चिमी बलुआ गाँव निवासी बच्चे के नाना सारदा राय ने स्थानीय थाने मे एक आवेदन दिया है जिसमे कहा गया है कि मेरा नाति गरखा थाना क्षेत्र के ठिकहा मरिचा गाँव निवासी मनोज राय का पुत्र 8 वर्षीय प्रीतम कुमार दो माह से मेरे यहाँ रह रहा था । तीन नवम्बर को दोपहर मे खेलने के लिए बगल के ही हनुमान मन्दिर के पास गया था । शाम तक नही आने के बाद खोजबीन शुरु की गयी लेकिन कुछ पता नही चल सका जिसके पास सभी संबंधियों के यहाँ खोजबीज किया गया लेकिन वहाँ भी कुछ पता नही चला ।
शारदा राय ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए थाने मे अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मामले मे आवेदन प्राप्त हुआ है । मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments