गोपालगंज :एबीवीपी ने कैंडल मार्च निकाला,चंदन और राहुल को दी श्रद्धांजलि #राज श्रीवास्तव

गोपालगंज:—– गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता व राहुल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को गोपालगंज शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सर्वप्रथम शोकसभा का आयोजन किया। शोक सभा के उपरांत कैंडल मार्च निकाला गया जो कि शहर के सभी चौक चौराहों से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च के समाप्ति के बाद चंदन गुप्ता व राहुल उपाध्याय के दिवगंत आत्मा के शांति हेतु मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। लोगों ने हत्यारों को आतंकवादी घोषित करते हुए कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे चंदन गुप्ता व राहुल उपाध्याय को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर सन्नी सिंह, सुंदर, रौशन श्रीवास्तव, आर्यन राज, विकाश कुमार, आदित्य सिंह, सैरभ सिंह, विश्व अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।