इसुआपुर(सारण)-जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को आतानगर स्थित अपने पैतृक आवास पर जदयू के प्रदेश महासचिव तथा पूर्ब बिधायक मंजीत सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ।जिसमे शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 6000 गरीबों द्वारा शौचालय बना लेने के बावजूद उन्हें शौचालय सहायता राशि नही मिलने पर अपनी आपत्ति जताई ।उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए दीपावली तथा छठ पर्व के पूर्ब इनके सहायता राशि का भुगतान करने की मांग की है ।उन्होंने कहा कि प्रखण्ड में 6000 बन चुके शौचालय के साथ साथ 2500 निर्माणाधीन शौचालयों का भी भुगतान छठ पर्व के पूर्ब किया जाय ।वही पूर्ब बिधायक मनजीत सिंह ने कहा कि यही स्थिति पूरे जिले का है ।गरीब,दलित,पिछड़े समाज के लोगों ने कर्ज लेकर शौचालय बना तो लिया है पर एमआईएस इंट्री नही होने के कारण जिओ टैगिंग नही हो रहा है ।जिसके वजह से भुगतान बाधित है ।उन्होंने समाहर्ता सारण से छठ पर्व के पूर्व गरीबों के पैसे का भुगतान करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन करने की धमकी धमकी दी है ।मौके पर जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह, मुखिया राजकिशोर सिंह, सतीश श्रीवास्तव, शैलेस सिंह, श्याम प्रसाद,रामेश्वर महतो, अनिल सिंह, प्रमोद तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।