
छपरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्तता सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से विकास कुमार पिता विजय साह ग्राम दौलतगंज बड़ीसंगत वार्ड नम्बर 11 छपरा नगर निगम निवासी को स्पाईनल सर्जरी रोग से पीड़ित जो मेडिपार्क अस्पताल पटना में इलाजरत है उनको एक लाख पचास हजार(150000) रुपया की राशि स्वीकृत हुई है जो आज स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर पीड़ित के घर जाकर स्वीकृति पत्र पीड़ित के पत्नी रूपमाला देवी को दिए। जबकी पीड़ित उस घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति है जिसको तीन छोटी छोटी पुत्रियाँ है और वह व्यक्ति चलने फिरने एवं उठने बैठने में भी आसमर्थ है।स्वीकृति पत्र देनेवालो में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश के पूर्व प्रवक्तता बड़े भाई अनिल कुमार सिंह ,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ट के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य मदन सिंह,पूर्व नगर महामंत्री सुनील कुमार सिंह भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सह वार्ड नम्बर 11 के नगर निगम पार्षद मुकेश कुमार पांडेय उर्फ चौधरी बाबा,लालबाबू ठाकुर ,संजय कुमार राजेश साह राजा कुमार अंजू कुमारी विकास कुमार इत्यादि के उपस्थिति में स्वीकृति पत्र दिया गया जहाँ दौलतगंज बड़ी संगत वार्ड 11नगर निगम छपरा के वासियों एवं के परिजनों ने माननीय सांसद जी को आभार व्यक्त किया एवं विकास कुमार जी को जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई




Recent Comments