सिवान :सारंगपुर के महिला सरपंच की निधन
#परवेज अख्तर
तरवारा
महाराजगंज प्रखंड के जीबीनगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के सरपंच सियादुलारी देवी का असमयिक निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। जो लंबे समय से बीमार थी उनका अंतिम संस्कार उसुरी गांव के श्मशान घाट पर किया गया जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।सरपंच के निधन की खबर मिलते ही पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। महिला सरपंच अपने पीछे पति कृष्णाकांत मिश्रा,दो पुत्री और एक पुत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गई। शोक व्यक्त करने वालों में पुत्र मनीष कुमार मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल मिश्रा, धनंजय मणि मिश्रा विजय कुमार सिंह पंडित शिवमंगल मिश्रा धर्मेंद्र सिंह दुर्गा गिरी सेराजुउल हक विनोद मिश्रा जगदीश साह आदि थे।