दहेज मुक्त शादी संम्पन्न:थाना परिसर में स्थित मंदिर में हुई शादी
न्यूज़ इनपुट -पप्पू कुमार

फोटोः वरमाला पहने नवविवाहिता
नालन्दा
अस्थावां थाना परिसर में स्थित मंदिर में धुमधाम से दहेज मुक्त शादी हुई।
अस्थावां बाजार निवासी बच्चु बिंद ने कहा सरकार दहेजप्रथा जैसे कुरीतियों पर रोक लगाकर अच्छा काम किया है ।गरीबों के बहुत अच्छा है।दहेज़ से बहुत परेशानी होती है।गरीब आदमी जिसके पास दो तीन बेटी है उसका जीवन दहेज़ के लिये पैसा जोड़ने में ही सारा जीवन.निकल जाता है।उसके बाद भी कर्ज में डूब जाता है।दहेज़ के चक्कर में अपने व अपना परिवार के परवरिश पर ध्यान नहीं दे पाता है।नहीं उसकी शिक्षा दिक्षा हो पाती है।
शादी शेखपुरा थाना क्षेत्र के कोसुंभा गावं निवासी राजेंद्र बिंद की पुत्री सलाखो कुमारी संग अस्थावां बाजार निवासी बच्चु बिंद के पुत्र पप्पू बिंद के साथ संपन्न हुआ।बाजार के महिला पुरुष शादी में भाग लिये।