आर बी टी विद्यालय सरेया के छात्रों ने लहराया इंग्लिश ओलम्पियाड में परचम ——————––——————

गुठनी(सीवान) :प्रखंड मुख्यालय के सरेया गांव के आर बी टी विद्यालय में हुए इंग्लिश ओलम्पियाड एवं राष्ट्रीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में सफल छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण काआयोजन हुआ जिसमें वर्ग 3 से 10 तक के 200 छात्रों ने हिस्सा लिया । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में वर्ग 9 के छात्र आस्तित्व गुप्ता ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उनको गोल्ड मेडल वह सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।वही कक्षा 5 के हर्षित बरनवाल कक्षा आठ के शाश्वत विशेन कक्षा 9 के रोज मोहम्मद वह कक्षा 10 के अभिषेक कुशवाहा को सिल्वर मेडल सर्टिफिकेट ईयर बुक से व शेष छात्रों को सर्टिफिकेट से विद्यालय के प्राचार्य श्री अर्नव मुखर्जी ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का संचालन आर बी टी विद्यालय सरैया गुठनी के केमिस्ट्री के हेड श्री छोटेलाल यादव के द्वारा हुआ था। इस मौके पर विद्यालय के संचालक श्री संदीप तिवारी ने सभी छात्रों और शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी व कहा कि विद्यालय छात्रों के गुणवत्ता वृद्धि के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन हमेशा कराता रहेग।




Recent Comments