सारण:परीक्षा देकर आ रही थी परीक्षार्थी समेत 3 जख्मी
गड़खा/सारण
अमनौर से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही दो छात्राएं समेत 3 लोग जख्मी हो गए। धरहरा में दो बाइक में टक्कर हुई जिसमें बाइक चालक समेत दो छात्राएं जख्मी हो गई इलाज गरखा सीएचसी में हुआ। घायल छात्राओं में गड़खा के निभा कुमारी और शालू कुमारी एवं उसका भाई रोहित तिवारी शामिल है सभी एक ही बाइक से परीक्षा देकर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने धरहरा के समीप जोरदार टक्कर मार दी।




Recent Comments