प्रमुख ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण 
——
राजू सिंह की रिपोर्ट 
—–
 बनियापुर (सारण) 
प्रखण्ड प्रमुख ने रेफरल अस्प्ताल का औचक निरीक्षण किया। जहां तीन चिकित्सक सहित अन्य दो कर्मी भी बिना सुचना एक महीने से फरार चल रहे है। जिस पर प्रमुख ने शोकाज करते विभागीय पदाधिकारियों को शिकायत पत्र लिखी है।
          इस सम्बन्ध में प्रखंड प्रमुख मंजुषा ओझा ने बताया कि रेफरल अस्प्ताल चिकित्सको के मनमानी से चल रहा है। जहां जब मर्जी तब आए अथवा नही आ रहा है। वही निरीक्षण में अस्प्ताल से तीन चिकित्सक गायब मिले। तथा दो लिपिक अनुपस्थित रहे। वही स्वीपर पिछले 5 माह से बिना सुचना ही फरार रह रहा है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है। उन्होंने ने बताया कि इस कुब्यवस्था की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है।