सारण :चैता में साउंड बजाने के विवाद में युवक की चाकू मार हत्या

मशरक (सारण):
मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के पास आयोजित चैता कार्यक्रम में साउंड बजाने को ले चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दिए जाने का समाचार है।

घटना कि सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया। परिजनो को रो रो कर बुरा हाल है। मृत युवक मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा डीह टोला गांव के अमावस ठाकुर का 27 वर्षीय पुत्र छोटेलाल ठाकुर बताया जाता है।

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दिया। घटना के सूचना पाकर मढौरा एएसपी मशरक पहुच मामले को गहनता पूर्वक जांच की। एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घटना में शामिल दोषी किसी भी कीमत पर बक्शे नही जाएंगे। अभियुक्तों की शिघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान भी मौजुद थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता अमावस ठाकूर ने मशरक थाना काण्ड संख्या- 80/18 दर्ज कराया है जिसमें चंदेश्वर महतो पिता स्व. मिश्री महतो, धनंजय महतो पिता चंदेश्वर महतो, रमेश महतो पिता मिश्रीलाल महतो, नागेंद्र महतो पिता- चंद्रिका महतो, अर्जून महतो पिता- विद्या महतो बंगरा डीह विपीन सिंह पिता भरत सिंह बंगरा पश्चिम टोला, मशरक को नामजद अभियुक्त बनाया है।