गंडक बांध पर ट्रक ने बाइक चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत
दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव स्थित गंडक बांध पर तरबूज लदे मिनी ट्रक ने एक बाइक चालक को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन निवासी 40 वर्षीय बीरबल राम बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बीरबल राम चंचलिया पंचायत के भलुआ गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया हुआ था। शादी में जयमाला की रस्म के बाद बीरबल राम रात्रि में ही। अपने घर अमनौर अगुआन किसी दूसरे शादी में शामिल होने के लिए गंडक बांध के रास्ते लौटने लगा, तभी बांध के संकीर्ण रास्ते से तरबुज लदे मिनी ट्रक ने बाइक समेत बीरबल राम को कुचल दिया तथा कुछ दूरी तक घसीटते लेकर चला गया। ग्रामीणों के सूचना पर स्थानीय चौकीदार हैदर अली पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मिनी ट्रक में फंसे बीरबल के शव को बाहर निकाला गया।मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मृतक को एक वर्ष की एक मात्र पुत्री है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी शीला देवी, माता, पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया तथा आगे की जांच एवं प्रक्रिया में जुट गई है।




Recent Comments