तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 सड़क पर नन्दनपुर बाजार के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित मारुति कार ने पांच वर्षीय बच्चें को कुचल दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृत बच्चा मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राजेश महतों का पांच वर्षीय पुत्र राजा बाबू बताया जाता है। जो कि अपने ननिहाल नन्दनपुर निवासी अशोक महतो के यहां अपनी मां के साथ आया हुआ था। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर में राजा अपनी मां के साथ स्वास्थ्य जांच के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र नन्दनपुर बाजार आ रहा था। उसी दौरान तरैया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सिलेरियों कार अनियंत्रित होकर बच्चें को ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर दूर फेका गया उसके बाद कार चालक उसे कुचलते हुए कार लेकर भागने लगा। नन्दनपुर बाजार के समीप क्रिकेट खेल रहे युवकों ने कार का पीछा किया लेकिन कार चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। वहीं ठोकर के बाद गंभीर रूप से जख्मी बच्चें को युवकों ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उक्त बच्चें को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां मुन्नी देवी, नाना अशोक महतो एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया संजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुचकर तरैया थाने को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
About The Author




Recent Post
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Recent Comments