
रक्तदान करते संगठन के सदस्य आफताब अली
मढ़ौरा(सारण)। मानवता और इंसानियत की सेवा भाव का परिचय देते हुए स्थानीय सामाजिक संगठन ‘अंजुमन इदरीसीया’ के सदस्यों ने एक प्रेरणादायक पहल की है. संगठन से जुड़े आठ युवाओं ने पटना स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया.इस कार्य से समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश गया है.रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन के संयोजक आफताब अली, प्रखंड अध्यक्ष जैनुद्दीन, मसरख के रुस्तम अली, मढ़ौरा विक्रमपुर के बिट्टू सिंह, मिर्जापुर के एजाज अली और असोइया-मिर्जापुर के अरशद अली समेत अन्य ऊर्जावान सदस्य शामिल रहे. इस मौके पर संयोजक आफताब अली ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की अमूल्य जिंदगी बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. अंजुमन इदरीसीया का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, मानवता और इंसानियत की भावना को और अधिक मजबूत करना है.उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में और अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर नियमित रूप से रक्तदान शिविर व अभियान चलाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके. रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्यों में सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन के संयोजक आफताब अली, प्रखंड अध्यक्ष जैनुद्दीन, मसरख के रुस्तम अली, मढ़ौरा विक्रमपुर के बिट्टू सिंह, मिर्जापुर के एजाज अली और असोइया-मिर्जापुर के अरशद अली समेत अन्य ऊर्जावान सदस्य शामिल रहे.




Recent Comments