पानापुर (सारण)। दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं आवश्यक सहाय सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आगामी 11 सितंबर को बीआरसी में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा.शिविर में 06 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की जांच और पंजीकरण किया जायेगा .समावेशी शिक्षा प्रभारी प्रखंड साधनसेवी पलकधारी ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों के अलावे गैर नामांकित दिव्यांग बच्चे भी इस शिविर में भाग लें सकते हैं. इस शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया के साथ जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सूची तैयार की जायेगी.उन्होंने बताया कि अबतक जिन बच्चों का युडीआईडी अथवा दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं बना हैं उनके अभिभावक शिविर में दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाते की छायाप्रति एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ पहुंचे.उन्होंने बताया कि शिविर में श्रवण निःशक्त, दृष्टिबाधित,मानसिक, अस्थि दिव्यांगता सहित 21 प्रकार के दिव्यांगता की जांच की जायेगी.