पानापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने बिजौली गांव में छापेमारी कर फरार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज बिजौली गांव निवासी आनंद नट बताया जाता हैं. मालूम हो कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने गत 14 अगस्त की शाम मिथौरा चौक के समीप छापेमारी कर बाइक से शराब लें जा रहे बिजौली गांव निवासी संजीत कुमार नट एवं जीपुरा गांव निवासी पांडेय नट को गिरफ्तार किया था. पुलिसिया पूछताछ में दोनों शराब धंधेबाजों ने बताया था कि वे बिजौली गांव निवासी शराब कारोबारी आनंद नट एवं अनिल राय के पास से शराब खरीद कर खुदरा बिक्री करते हैं.
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायालय भेज दिया गया.उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.




Recent Comments