
पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के खजुरी निवासी वकील राय के पैंतीस वर्षीय पुत्र अशोक राय का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार वकिल राय का पुत्र अशोक राय होली का समान लेकर धेनुकी बाजार से घर लौट रहा था ।तभी अचानक नीलगाय मोटरसाइकिल के सामने आ गई ,जिसमें मोटरसाइकिल तथा नीलगाय में टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों बाईक सवार सड़क पर गिर गए ।जिसमें अशोक राय के सीर में गंभीर चोट आई।ग्रामीणों द्वारा घायलो को पीएचसी पानापुर लाया गया जहाँ सतन राय ईलाज हुआ, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि युवक अशोक की मृत्यु हो गई ।युवक के शव का पोस्टमार्टम कारकर स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को परिवार वालों को सौंप दिया।




Recent Comments