खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा, लोगों ने फोड़ डाले गाड़ी के शीशे
दैनिक खोज खबर डेस्क, वैशाली
वैशाली में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि खेसारी लाल यादव के स्टेज पर पहुँचते ही आक्रोशित लोगो ने नारेबाजी शुरु कर दी व मंच पर कुर्सियाँ चलाने लगे।

पुलिस ने किसी तरह मंच से खेसारी लाल यादव को सुरक्षित निकाला।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार भोजपुरी के जाने माने अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन में आयोजित था।

यहां खेसारी लाल यादव एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे। लेकिन खेसारी के आते ही लोग आक्रोशित हो गए और मंच पर कुर्सियां चलाने लगे। आक्रोशितों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले।
हालांकि हंगामे के कारणों का अब तक पता नही चल सका है।
बिदुपर व चांदपुर थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगो पर बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर बितर किया। इस हंगामे में खेसारी लाल यादव को भी चोट लग सकती थी मगर पुलिस ने खेसारी को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला।